50 दलों ने भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्रों में किया सर्वे
मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर का किया गया आयोजन
सोमवार को 50 दलों ने भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया। 182 सदस्यों ने 1657 घरों तक सर्वे दल पहुँचें और 4827 सदस्यों तक पहुँच बनी। महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गई। रक्तचाप, शुगर एवं एनीमिया की जांचे भी की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में आज ओपीडी में 12 मरीज डायरिया के आए, जिसमें से 03 को रैफर किया गया। हेल्थ कार्ड आज भागीरथपुरा क्षेत्र के निवासियों को वितरित किये गए हैं, जिसमें उनके स्वास्थ्य के सूचकांकों की जानकारी दी गई है। आशा कार्यकर्ताओ ने लोगों को भयमुक्त रहने के बारे में समझाईश दी।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में 03 एम्बुलेंस लगाई गई हैं, 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। मरीजों को एम.व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है, जो मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जॉच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है।
आज ‘अभियान स्वास्थ्यवर्धन’ के अंतर्गत मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय को मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए ब्रिदींग प्रेक्टिस तथा अन्य तरीके भी सिखाए गए, जिसमें लोगों ने अपने आपको काफी सहज एवं सुरक्षित महसूस किया तथा इसकी प्रशंसा की।
बताया गया कि अस्पताल में भर्ती मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 39 है, जिसमें से आईसीयू में 10 मरीज भर्ती हैं।
