भागीरथपुरा क्षेत्र के श्री बद्रीप्रसाद की मृत्यु जलजनित बीमारी से नहीं, अन्य गंभीर बीमारियों से

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भागीरथपुरा क्षेत्र निवासी श्री बद्रीप्रसाद की मृत्यु जलजनित बीमारी से नहीं होकर अन्य गंभीर व पुरानी बीमारियों के कारण हुई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने दी।
डॉ. हसानी ने बताया कि श्री बद्रीप्रसाद को सांस लेने में तकलीफ के कारण अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पूर्व से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जिनमें पुरानी टीबी, पूर्व में एंजियोप्लास्टी, मधुमेह (डायबिटीज) तथा उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) शामिल हैं। इससे पहले वे एमवाय अस्पताल से उपचार उपरांत स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके थे।
वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर उनकी मृत्यु का संभावित कारण उनकी पुरानी एवं गंभीर बीमारियां माना जा रहा है। उनकी मृत्यु का सीधा संबंध किसी भी प्रकार की जलजनित बीमारी से नहीं पाया गया है।
साथ ही, शासन स्तर पर उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर परिजनों को सहायता प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव लिया जाएगा।

Exit mobile version