
इंदौर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह 26 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की व्यापक तैयारियां जारी हैं। समारोह का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को सुबह 8.30 बजे से किया जाएगा। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

