पेस्ट कंट्रोल बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 11 कर्मचारी हॉस्पिटल में भर्ती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पालदा क्षेत्र में बुधवार दोपहर पेस्ट कंट्रोल बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक घटना 11.30 बजे मूसाखेड़ी के उद्योग नगर स्थित बीएन ब्रदर्स फैक्टरी की है। संचालक हातिम अली बोहरा की पेस्ट कंट्रोल की फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान यहां वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था।
पेस्ट कंट्रोल के लिए रखे कच्चे माल के पास वेल्डिंग होने के कारण चिंगारी उड़ने से आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में जहरीला धुआं फैल गया, जिससे 12 कर्मचारी बेहोश हो गए। तत्काल इन्हें उपचार के लिए मेडिस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनका इलाज जारी है।
ये कर्मचारी हुए बेहोश
धुआं फैलने के कारण कामिनी चंदेल (32), मंजू भास्कर (18), रमेश मंशाराम (59), नंदिनी जाजम (19), मानसी (18), आरती बडोले (45), आरती (24), संजना (36), रेशम मोरे (30), लक्ष्मी बाई (37), प्रमीला बाई (22), सपना (25) बेहोश हो गए थे।

Exit mobile version