नगर निगम की महिला कर्मचारी ने नितेश पुत्र सुभाष थौराट निवासी बी प्रजापत नगर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार दो साल पहले दोनों में दोस्ती थी, लेकिन आरोपी शराब पीने का आदी था, इसलिए उसने बात बंद कर दी।
इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज कर परेशान करने लगा। बुधवार को आरोपी ने रास्ते में रोककर अपशब्द कहे और मोबाइल छीनने की कोशिश की। तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश व जांच जारी है।
