इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को बिहार ले जा रहा था आफताब, ऑटो चालकों की मदद से इंदौर पुलिस ने दबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर ले जाने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने दिल्ली के मुस्लिम युवक को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर ले जाने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने दिल्ली के मुस्लिम युवक को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली थी। कई महीनों तक ब्रेनवाश कर किशोरी को बिहार ले जा रहा था। टीआई संजू काम्बले के अनुसार आरोपित का नाम आफताब पुत्र आजाद खान है। मूलतः बिहार निवासी आफताब शाहीन बाग दिल्ली में रहता है।
ऑटो रिक्शा चालकों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
मंगलवार दोपहर वह किशोरी को लेकर सरवटे बस स्टैंड आया था। ऑटो रिक्शा चालकों को उस पर शक हुआ और पुलिस को सूचना कर दी। पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर आफताब ने गुमराह करने का प्रयास किया। किशोरी से बात की तो बताया वह सिमरोल रहती है। सिमरोल टीआई से किशोरी के बारे में जानकारी मांगी तो बताया उसका अपहरण हुआ है।
ब्रेनवॉश कर साथ ले जाने का खुलासा
सख्ती से पूछने पर आफताब ने बताया उसकी किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसने साथ रहने के लिए उसको मना लिया था। गांव में किशोरी के स्वजन ने पिटाई कर भगा दिया था। इसके बाद भी उसने किशोरी से बात की और अगवा कर ले जाने लगा। टीआई के अनुसार आरोपित को सिमरोल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Exit mobile version