इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 2 गांजा तस्कर पकड़े:डेढ़ किलो गांजा जब्त; मूसाखेड़ी का युवक पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। वहीं पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक कार के साथ मूसाखेड़ी में रहने वाले आरोपी को पकड़ा है। उस पर पूर्व के 4 मामले दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे नागेश धोलपुरिया निवासी बावरिया और कान्हा पिता कमल चौहान को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से बाइक और दो मोबाइल मिले हैं। वह किसे गांजा देने जा रहे थे, इसकी पूछताछ की जा रही है।
वहीं कनाड़िया पुलिस ने नब्बू उर्फ निर्भय सिंह पिता कन्हैयालाल मालवीय निवासी मूसाखेड़ी को पकड़ा है। उसके पास से देसी पिस्टल और दो कारतूस व कार मिली है। आरोपी ने पिस्टल किस काम के लिए अपने पास रखी थी, इसकी पूछताछ की जा रही है।
इधर, कलश यात्रा में चेन चोरी
एक अन्य मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने चंदा तिवारी निवासी एफ-2 पुलिस लाइन की शिकायत पर सोने की चेन चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
चंदा के मुताबिक वह गेदेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा में शामिल होने आई थी। इस दौरान किसी आरोपी ने गले से सोने की चेन निकाल ली।

Exit mobile version