इंदौर में शादी डॉट कॉम पर दोस्ती पड़ी महंगी, चाय कारोबारी ने महिला से 18 लाख ठगे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सराफा पुलिस ने जोरहाट (असम) निवासी सुनील बुच्चा के खिलाफ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने महिला से शादी डॉट कॉम पर दोस्ती की और खाते से रुपये निकाल लिए।
इंदौर में शादी डॉट कॉम पर दोस्ती पड़ी महंगी
शादी के झांसे में महिला ने गंवाए 18 लाख रुपये
सुनील बुच्चा पर दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
इंदौर। सराफा पुलिस ने जोरहाट (असम) निवासी सुनील बुच्चा के खिलाफ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने महिला से शादी डॉट कॉम पर दोस्ती की और खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस के अनुसार शीतला माता बाजार निवासी महिला द्वारा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। महिला का आरोपित बुच्चा से शादी डॉट कॉम पर परिचय हुआ था।
विश्वास जीतकर सिमकार्ड बदलवाया
उसका आरोप है कि बुच्चा बातचीत करने लगा और विश्वास जीत लिया। उसने झांसा देते हुए कहा कि लक्की नंबर का उपयोग करना पड़ेगा। महिला बातों में आ गई और बुच्चा द्वारा खरीदा सिमकार्ड बैंक में रजिस्टर्ड करवा दिया। आरोपित ने उसके खाते में जमा 18 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस जांच और मामला दर्ज
एसआइ आराधना शर्मा द्वारा मामले की जांच करवाई गई और गुरुवार को बुच्चा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। महिला क्लाउड किचन का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुच्चा ने उसका ई-मेल भी हैक कर लिया था।

Exit mobile version