इंदौर में नगर निगम के खोदे गड्‌ढे में गिरा युवक:पैर कटकर आधा लटका; पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बैरिकेड्स लगाकर लौट गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में मंगलवार रात एक युवक बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक के पैर का पंजा आधे से ज्यादा कटकर लटक गया। उसका दूसरा पैर भी फ्रैक्चर है।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। घटना वीआईपी परस्पर रोड की है। यहां नगर निगम ने नर्मदा लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे हुए हैं।
रात करीब 9 बजे राकेश पिता हरीश यादव, उम्र 33 साल, निवासी श्रद्धा सबूरी कॉलोनी, बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा। लोगों ने उसे देखा तो तुरंत बाहर निकालकर यूनिक अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वह कार पेंटर है और सिलिकॉन सिटी में काम पर जा रहा था। उसके 3 बच्चे हैं।
पाइपलाइन डालने का चल रहा है काम
रहवासियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से यहां पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क पर कई गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।
बैरिकेड्स लगाकर लौट गए पुलिसकर्मी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो पुलिसकर्मी बाइक से आए और आसपास बैरिकेड्स लगाकर लौट गए।

Exit mobile version