हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत, जिला रामेश्वरम (इंदौर) का वार्षिक अभ्यास वर्ग संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत के जिला रामेश्वरम (इंदौर) द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग शनिवार एवं रविवार को केट चौराहा स्थित 9 हिल्स रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगठन के कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्य-कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित इस अभ्यास वर्ग में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


अभ्यास वर्ग में संगठन के विस्तार, कार्य-पद्धति, हिंदुत्व के विभिन्न आयामों, सामाजिक समरसता तथा समाज के प्रति कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन एवं चिंतन किया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजना एवं संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक श्री मनीष जी उपाध्याय, मालवा प्रांत संगठक श्री मोहित जी सेंगर , प्रांत संयोजक श्री भेरूलाल जी टाँक, प्रांत सह-संयोजक श्री संजय जी भाटिया तथा जिला प्रभारी श्री रमेश जी जाट का विशेष मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं समाजहित में सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Exit mobile version