रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजनिक ट्रस्ट, इंदौर द्वारा रविवार, 12 जुलाई 2026 को रघुवंशी धर्मशाला, रघुवंशी कॉलोनी, मरिमाता चौराहा में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली बालक‑बालिकाओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना था।
प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करना किसी भी छात्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। जब कोई बच्चा अपनी मेहनत से बेहतरीन अंक लाता है, तो उसकी इस सफलता में उसके परिवार, स्कूल और पूरे समाज का योगदान होता है। ऐसे होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।सम्मान समारोह का मुख्य संदेश यही होता है कि बच्चों की कड़ी मेहनत को पहचानना और उन्हें पुरस्कृत करना। जूनियर छात्रों को आगे बढ़ने और अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित करना। समाज में शिक्षा और ज्ञान के प्रति एक स्वस्थ और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता के त्याग को सम्मान देना।
समारोह में समाज के विशिष्ट अतिथियों — श्री हेमंत सिंह जी रघुवंशी (जिला न्यायाधीश, इंदौर) *श्री विकास सिंह जी रघुवंशी (तहसीलदार,) और श्री राघवेंद्र सिंह जी रघुवंशी (रजिस्ट्रार, इंदौर) ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अभिभावक और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शम्भू सिंह रघुवंशी और सचिव कमलेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है।
समारोह का समापन “जय श्री राम” के उद्घोष और सामूहिक वंदन के साथ हुआ।
