
एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस का पेट्रोल खत्म होने का मामला सामने आया है। सोमवार रात रात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर 112 डायल नंबर पर सूचना प्राप्त हुई कि सागौर कुटी धार से एम्बुलेंस ड्राइवर विवेक कुमार मरीज को लेकर इंदौर के निजी अस्पताल में ला रहा है। सुपर कॉरिडोर चौराहे के पास पेट्रोल खत्म होने से एम्बुलेंस खड़ी हो गई।
एंबुलेस के ड्राइवर विवेक ने 112 नंबर डायल किया गया। सूचना पर एफआरवी 2 थाना एरोड्रम में तैनात आरक्षक मनीष, जोगेंद्र और पायलट अरविंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेस को पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। जिसके बाद मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।
