इंदौर के निरजनंपुर इलाके में एक हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढे़ पांच बजे शिवांक (8) पिता गिरजा शंकर शर्मा को हादसे के बाद एमवाय अस्पताल भेजा गया था। जहां शिवांक को चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवांक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। जिसमें वह गंभीर घायल हुआ था। शिवांक केरियर काॅन्वेट स्कूल में दूसरी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक जब्त कर ली है।
