सावधान! व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड और उड़ गए 1 लाख रुपये, इंदौर में हैकिंग से बड़ी ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वाला दलाल सस्ते प्लाट का झांसा देकर लाखों रुपये ले गया। लसूड़िया पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित पूरे परिवार सहित गायब है।
इंदौर। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वाला दलाल सस्ते प्लाट का झांसा देकर लाखों रुपये ले गया। लसूड़िया पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित पूरे परिवार सहित गायब है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और बैंक खातों के आधार पर जांच कर रही है।
स्कीम-136 में प्लाट का झांसा देकर ठगा
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा रामरतन पंवार के खिलाफ शिकायत की गई है। उससे शशिकांत की मुलाकात पड़ोसी जगदीश चौहान के माध्यम से हुई थी। आरोपित प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का व्यवसाय करता था।
उसने स्कीम-136 में दो प्लाट सस्ते दामों पर दिलाने का प्रलोभन दिया और शशिकांत व उसके साले के नाम से बुक करवाए। आरोपित ने बदले में लाखों रुपये ले लिए और रातों-रात फरार हो गया। पुलिस ने जांच कर शुक्रवार को आरोपित रामरतन पंवार के खिलाफ कायमी कर ली है।
डीलरशिप का झांसा देकर की धोखाधड़ी
लसूड़िया पुलिस ने एसएस इन्फिनिटी निवासी विमल रमेश पाटीदार की शिकायत पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विमल के अनुसार, 11 जनवरी 2025 को खाद की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोपित ने विमल से बातचीत की और ऑनलाइन खाते में रुपये जमा करवा लिए।
शादी का कार्ड भेजकर फोन हैक किया,
खाते से उड़ाए एक लाख
सदर बाजार पुलिस ने भी मोहम्मद हुसैन की शिकायत पर साइबर फ्रॉड का केस दर्ज किया है। आरोपित ने शादी का कार्ड व्हाट्सएप पर भेजा था। उसके साथ एपीके (APK) फाइल भेज दी और मोहम्मद हुसैन का फोन हैक कर लिया। आरोपित ने उसके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए।

Exit mobile version