शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में सहायक प्राध्यापकों और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विषयों के इंटरव्यू हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिदिन 100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुये एवं योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिये गये प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान का प्रशिक्षण एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा संबंधित सभी विषयों के साक्षात्कार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
