शव-वाहन की नि:शुल्क सुविधा हेतु टोल-फ्री नम्बर 155-334 जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में शव वाहन की नि:शुल्क सुविधा प्रारंभ की गई है। यह सुविधा सभी शासकीय अस्पतालों में रोगी/दुर्घटना पीड़ितों की इलाज के दौरान मृत्यु होने पर मृतक को सम्मानपूर्वक अपने परिजनों को सुपुर्द कर निःशुल्क उनके निवास स्थल तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ हुई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क शव-वाहनों की व्यवस्था की गई है, इस हेतु टोल-फ्री नम्बर 155-334 जारी किया गया है। जिस पर कॉल कर के वाहन बुलवाया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि इस निःशुल्क शासकीय शव-वाहन का उपयोग किसी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या अन्य शासकीय अस्पताल से शव को जिले की सीमा में निवास स्थल /मुक्तिधाम/ कब्रिस्तान तक पहुँचाने के लिए किया जा सकता है

Exit mobile version