सहायक संचालक रेशम कार्यालय इंदौर के अंतर्गत इंदौर, धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में रेशम संचालनालय मध्यप्रदेश की विभागीय “रेशम समृद्धि योजना” के तहत वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कृषकों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।
रेशम कार्यालय इंदौर के सहायक संचालक ने बताया कि योजना के अंतर्गत कृषकों को एक एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूत (मलबरी) पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमिपालन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इच्छुक कृषक विभागीय रेशम पोर्टल https//eresham.mp.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया कि रेशम उत्पादन से जुड़कर कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कृषक जिला रेशम कार्यालय इंदौर से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
