एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट (MAHSI) द्वारा 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे धार कोठी क्षेत्र स्थित MAHSI कन्या छात्रावास परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं संकाय सदस्य सहभागिता करेंगे। वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है। आयुष मंत्रालय एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस थीम के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक निदेशक एवं जिला योग समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.के. तनेजा के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला योग समिति एवं जीवेम् शरदः शतम् समूह संस्था के सहयोग से विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं उसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक सक्रियता बढ़ाने, मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उक्त कार्यक्रम श्रीमती सुनीता खाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

Exit mobile version