राऊ में तेज रफ्तार कार पलटी, मकान में घुसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ इलाके में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सड़क किनारे स्थित एक मकान के सामने के हिस्से में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कार मकान के बाहर ही रुक गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में कार चला रहे युवक को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद युवक कार छोड़कर मौके से चला गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर थाने पहुंचाया और वाहन जब्त कर लिया है।

Exit mobile version