मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ, COPA ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय संभागीय आईटीआई, इंदौर के अंतर्गत संचालित पीएच (PH) आईटीआई में मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह कोर्स विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
संस्थान में COPA ट्रेड की कुल 24 सीटें उपलब्ध हैं। एक वर्ष अवधि वाले इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
संस्थान द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छात्र एवं छात्राओं दोनों के लिए सुरक्षित हॉस्टल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी पात्र विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक मूक-बधिर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम आईटीआई केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं अथवा एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
“चलो आईटीआई” अभियान के तहत युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Exit mobile version