स्कूली विद्यार्थियों की बनेगी अपार आई.डी.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपार आईडी बनाने के लिए विशेष शिविर 6 जून को

राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय और अशासकीय स्कूली विद्यार्थियों की अपार आईडी बनायी जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जिनकी अभी तक अपार आईडी नहीं बनी है, उनकी सुविधा के लिए इस माह हर शनिवार को विशेष शिविर लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 06 जून को सभी विद्यालयों में अपार आईडी बनाने के लिए विशेष शिविर होगा। सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे शिविर स्थल (स्कूलों) में पहुँचकर अपार आईडी बनावायें। शिविर आयोजन का सिलसिला प्रत्येक शनिवार 30 जून तक जारी रहेगा।
इसी क्रम में 06 जून 2026 को जिले के समस्त विद्यालयों में मेगा अपार दिवस का आयोजन किया जाएगा। समस्त विद्यालय में अपार आई.डी. से वंचित विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में पहुँचकर अपार आई.डी. की प्रक्रिया पूर्ण करवायी जाएगी।

Exit mobile version