बीमार व्यक्ति को यदि इलाज देना है तो उसको कड़वी दवाई देनी पड़ती है, ऐसा कोई बीमार नहीं मिला जिसको गुलाब जामुन खिलाओ और वह अच्छा हो जाए। ऐसे ही हमारे देश के लिए भी ऐसे कई कड़वे फैसले लिए जो देश के लिए जरूरी थे।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीएसटी लागू करने का निर्णय बहुत कठिन था लेकिन इस निर्णय को भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लागू किया।
दुनिया में आज हमारी इकोनॉमी जिस जगह पर पहुंची है इसमें सबसे बड़ा योगदान माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी का है।
पहले हमारे यहां मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया चलती थी। किसी की भी सरकार हो जब तक एमसीआई की परमिशन न हो मेडिकल कॉलेज नहीं खुलेगा लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एनएमसी लगाते हुए मेडिकल कॉलेजो की संख्या बढ़ाई।
आज हमारे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजो में 5500 यूजी की सीट हो गई।
प्राइवेट और गवर्नमेंट मिलाकर 5 से बढ़कर 33 मेडिकल कॉलेज आज हमारे राज्य में हैं और 2.5 साल के अंदर 52 मेडिकल कॉलेज हमारे अपने प्रदेश में होंगे।
मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो अपने राज्य के बच्चों को नीट एग्जाम क्लियर होने के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के अलावा, जो बच्चा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस नहीं भर पता उन सब बच्चों को सरकार फीस देकर डॉक्टर बना रही है। यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।
हमारे बच्चे में अगर डॉक्टर बनने की क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता है तो सरकार के माध्यम से उसकी मदद करने के लिए हमारी सरकार तैयार है।
83 करोड़ का ये हॉस्पिटल अपनी पूरी क्षमता से 300 से ऊपर बेड के माध्यम से जनता की सेवा करेगा।
मां अहिल्या की नगरी में सेवा और सुशासन के लोक कल्याण के क्षेत्र में यहां नया मंदिर बनेगा। जो स्वास्थ्य के मामले में हमारे जीवन की एक बड़ी आवश्यकता की पूर्ति करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंदन नगर से एयरपोर्ट तक के लिए रोड बनाने की घोषणा की।
हमारी सरकार वह सभी काम करने के लिए तैयार है जिसके आधार पर जनता को सुविधा मिले।
हमारा वेद वाक्य है,
सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु
मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्।
सनातन संस्कृति के इसी भाव के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं।
एक देश, एक विधान, एक प्रधान एक निशान। यह हमारे जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस भाव को रखा और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 हटाते हुए कश्मीर का विलीनीकरण करते हुए अखंड भारत के सपने को पूरा किया।
अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं। उनके जीवन में भी तो कष्ट आएगा। हमारे देश के अंदर आज के इस दौर में हमने इस भाव को रखा है।
प्रदेश में एक समान कानून लगाने के लिए हम धीरे-धीरे करके विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं।
यूसीसी को हम अपनी विधानसभा में चुपचाप भी पारित कर सकते थे लेकिन हमने 55 जिलों में 10 संभाग के अंदर समिति के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में कमेटी बनाई और जनता से संवाद करते हुए उनका सुझाव लिया और उन सबके सुझावों का संकलन किया। हमने 55 जिलों में लगभग 10 लाख से ज्यादा भाइयों बहनों से सुझाव लिया।
कांग्रेस के मत में हमेशा हिंदू-मुसलमान होता है। वो उनकी निगाह में वोट बैंक की चिंता पालते हैं। धार की भोजशाला हो या एक समान कानून लगाने वाली बात, दोनों से कांग्रेस मुँह चुराने का काम करती है।
भोजशाला का वो स्थान न्यायालय में है और न्यायालय के निर्णय का पालन कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
एक समान कानून लाने के लिए हमारी सरकार इसी वर्षाकालीन सत्र में इसको पास कराने के लिए आगे बढ़ रही है।
हम अपने राज्य के कल्याण के लिए राज्य के नागरिकों की बेहतरी के लिए सभी प्रकार के काम करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
दुनियां का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और युवा देश अपनी समस्याओं को भी जानता है और समस्या के निवारण और जनता के कल्याण के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है।
एविएशन के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। आज ही इंदौर से अबूधाबी की एक नई फ्लाइट शुरू हो रही है।
