शासकीय कार्यालयों में अकाउंट संबंधी पोर्टल में आने वाली तकनीकी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिला कोषालय में 16 एवं 17 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किया गया है। अकाउंट संबंधी पोर्टल IFMIS में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान इस शिविर में किया जाएगा। यह शिविर 16 एवं 17 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक जी-2 में आयोजित किया जा रहा है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुश्री मोनिका कटारे ने कहा कि IFMIS CARES शिविर में पूर्व से लंबित तकनीकी समस्याओं के निराकरण (SD) का त्वरित निराकरण करने तथा इससे संबंधी निराकृत SD, प्रचलित SD एवं SD के लंबित प्रकरण तथा पूर्ण अभिलेख विवरण सहित सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं । सुश्री कटारे ने कहा है कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों शिविर का लाभ अवश्य उठाये।
