मलबा गिरने से युवक की मौत:मिक्सर मशीन में फंसकर भट्‌टा संचालक की जान गई; पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। देवास नाका पर काम के दौरान युवक पर मलबा गिर गया, जबकि तेजाजी नगर में मिक्सर मशीन में फंसने से भट्‌टा संचालक की जान चली गई।
इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय युवक विशाल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विशाल, ग्राम नागदा का निवासी था और एक बिल्डिंग साइट पर काम कर रहा था।
बताया गया कि वह सोलर पैनल नीचे उतारने के बाद सड़क पर खड़ा था, तभी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से किसी ने मलबा फेंक दिया। मलबे में सीमेंट के पत्थर और ईंटें शामिल थीं, जो सीधे उसके सिर पर गिरीं। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई।
विशाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, एक साल की बेटी और मां हैं, जबकि उसका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में लापरवाही के एंगल से जांच कर रही है।

Exit mobile version