इंदौर के एमआईजी इलाके में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के घर गया था, जहां से उसे बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात के समय अमित के पिता यशवंत यादव उसे लगातार फोन कर रहे थे। इसी दौरान दोस्त प्रदीप जाट की पत्नी ने कॉल रिसीव कर बताया कि अमित ने शराब पी ली थी और उसकी तबीयत बिगड़ गई है।
इसके बाद परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
*पिता ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के पिता ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमित शराब नहीं पीता था और न ही तंबाकू या सुपारी का सेवन करता था। उन्होंने दावा किया कि बेटे के गले पर निशान थे, जिससे मारपीट की आशंका लगती है।
पुलिस ने कहा पीएम के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अमित एक दूध कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। परिवार में उसके माता-पिता, एक बड़ा भाई और एक बहन हैं, जिनकी हाल ही में शादी हुई है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
