भागीरथपुरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में सोमवार को भागीरथपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भागीरथपुरा में क्षेत्र के निवासियों के लिए आज मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि शिविर आयोजन का उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच बनाना है। इस शिविर में लगभग 396 हितग्राही पहुँचे, जिनको जॉच, उपचार, औषधि और परामर्श संबंधित सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में 49 एक्स-रे, 13 सोनोग्राफी, 15 सीटी स्केन, 02 एम.आर.आई.की गई। 189 लोगों को मेडिसिन विशेषज्ञ ने दवाईयां दी। 76 बच्चों का शिशुरोग विशेषज्ञ द्वारा जाँच, परामर्श एवं इलाज किया गया। शिविर में 132 महिलाएं पहुंची जिनका स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा उपचार किया गया। शिविर में कुल 481 टेस्ट किए गए।


हितग्राहियों ने इस शिविर को एक ही छत के नीचे सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का एक अच्छा मंच बताया। LNCT मेडिकल कॉलेज इंदौर ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। इसमें रक्तचाप, मधुमेह के मरीज भी आए, जिन्हें परामर्श एवं औषधियां दी गई। 13 ऐसे मरीज जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है, उन्हें घर जाकर सेवाएं प्रदान की गई, इसमें से 02 मरीज शैयाग्रस्त हैं।

Exit mobile version