लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय परिसर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्राओं को परिवहन नियम तथा लर्निंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version