प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत पोषण युक्त व्यंजन प्रतियोगिता संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

38 स्व-सहायता समूहों ने दिखाया हुनर

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय खाद्य सामग्री और मिलेट्स से तैयार किए विविध व्यंजनों को किया प्रस्तुत

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बुधवार 24 जून को जनपद पंचायत इंदौर एवं जनपद शिक्षा केंद्र इंदौर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत देवगुराडिया में पोषण युक्त व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 38 स्व-सहायता समूहों के कुक सह हेल्पर ने हिस्सा लिया एवं पौष्टिक स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी सरस्वती चाकरे, जिला टास्क मैनेजर दीप्ति रात्रे, जनपद शिक्षा समिति सदस्य श्री रुपेश मंडलोई, ग्राम प्रधान अनुराग पटेल, ग्राम पंचायत देवगुराडिया सरपंच भूरी बाई महेश वसुनिया, ग्राम पंचायत सचिव नरेश दुबे, बीआरसीसी श्री हरिओम वैष्णव उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय खाद्य सामग्री और मिलेट्स से तैयार किए विविध व्यंजनों को प्रस्तुत किया। निर्णायकों द्वारा स्वाद, पौष्टिकता, प्रस्तुतीकरण एवं नवाचार के आधार पर व्यंजनों का मूल्यांकन किया गया। प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय मुंडला दोस्तदार में कार्यरत योजना स्वसहायता समूह की संतोष मौर्य को प्राप्त हुआ। उनको शासन की ओर से ₹5000 की पुरस्कार राशि दी गई । द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला राऊ में कार्यरत जय शिव स्वयं सहायता समूह की श्रीमती वर्षा चौहान को प्राप्त हुआ। शासकीय माध्यमिक विद्यालय तेजाजी नगर में कार्यरत गायत्री स्व सहायता समूह की उषा राय को भी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। माध्यमिक विद्यालय जवाहर टेकरी में कार्यरत रानी स्व सहायता समूह की बसंती अंजले, माध्यमिक विद्यालय खुड़ैल बुजुर्ग में कार्यरत प्रिया स्व सहायता समूह की जमीला बी,माध्यमिक विद्यालय माचला में कार्यरत शिव सहायता समूह की श्याम कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
सांत्वना पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय उंडेल में कार्यरत रीना परमार, माध्यमिक विद्यालय देव गुराडिया में कार्यरत गणेश स्व सहायता समूह की आरती दुबे और माध्यमिक विद्यालय असरावद खुर्द में कार्यरत प्रगति स्वास्थ्य सहायता समूह की श्रीमती पप्पू सोलंकी को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोईया को₹3000 की राशि प्रदान की गई। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक ₹1000 की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन बीएसी शिल्पी सिवान ने किया। कार्यक्रम में बीएसी मनीष शर्मा, एमआरसी निकिता जोशी ने सभी कुक्स का सम्मान किया। जनपद शिक्षा केंद्र इन्दौर ग्रामीण द्वारा सभी प्रतिभागियों को एप्रन और किचेन कैप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शेफाली सोलंकी, बीएलसी जितेंद्र राठौर, सीएसी तरुण, राकेश शाक्यवार, रानी बिन्दोरिया, नंदिनी शिल्के, विद्या कार्डक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सह प्रभारी शीलव्रत पटेरिया ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का आभार माना।

- Advertisement -
Exit mobile version