पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर पीटा, युवक बोला-मुझे और मारो:संसद में सुरक्षाबल फायरिंग पोजीशन में तैनात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़े। इस दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। वहां उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

- Advertisement -

प्रदर्शनकारी सुबह 8 बजे संसद मार्च के पहले जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद एक प्रदर्शनकारी ‘मुझे मारो-मुझे मारो’ चिल्लाने लगा।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे।

Exit mobile version