नो-पार्किंग में खड़े 180 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को शहर के अनेक क्षेत्रों में सैकड़ों वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रों से हटवाया। साथ ही कई वाहनों में व्हील लॉक लगाकर चालान बनाए गए। इस दौरान करीब 180 वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक, क्रेन एवं चालानी कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान टीमों द्वारा पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन/सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक एवं पीओएस मशीन की सहायता से कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को पहले अनाउंसमेंट कर वाहन हटाने की समझाइश भी दी गई
इन क्षेत्रों से हटाए वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गोराकुंड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा, बंगाली से पत्रकार चौराहा, मालवा मिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड, विजयनगर क्षेत्र के साथ ही रेलवे स्टेशन, जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान लोगों को समझाइश भी दी गई। इसके अलावा एमजी रोड, व्हाइट चर्च से मधु मिलन, पार्क रोड स्टेशन से जंजीरवाला। वहीं, घंटाघर से गीता भवन सड़क के दोनों तरफ और सपना-संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, ट्रांसपोर्ट नगर टी, चोइथराम चौराहा, सिंधी कॉलोनी में करीब 180 वाहनों पर कार्रवाई की।

Exit mobile version