Firoza khatun Dharmendra Singh Love Story: मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली फिरोजा का शादी कऱने का फैसला पसंद नहीं आया. इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र और फिरोजा खातून की शादी हिंदू रीति-रिवाज से करवाई.
Firoza khatun Dharmendra Singh Love Story: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अच्छी और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है. सतना में तैनात उपजेलर (Deputy Jailer) ने कैदी से शादी रचाकर समाज को नया संदेश दिया है. इसमें एक और सकारात्मक बात यह है कि उन्होंने हिंदू पुरुष से शादी की है. ऐसे करने वाली महिला उपजेलर का नाम फिरोजा खातून है और उन्होंने कैदी (सजा पूरी कर चुके) धर्मेंद्र से शादी की है. बताया जा रहा है कि फिरोजा खातून के परिजन तैयार नहीं थे, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पूरी जिम्मेदारी निभाई. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई और फिर कन्यादान भी किया.
