थाना छत्रीपुरा पुलिस को फिर मिली हॉट स्पाट चैकिंग में बडी सफलता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • एक कपडे की पोटली में थाना छत्रीपरा के हॉट स्पाट गंगवाल वस स्टेण्ड पर 3 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,50000 / हजार के साथ आरोपिया थाना छत्रीपुरा पुलिस की गिरफ्त में *
  • हाट स्पाट चैकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपि गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त, संतोष सिंह नगरीय इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में एंव पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त सराफा बिजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा संजीव श्रीवास्तव द्वारा थाने से हाट स्पाट चैकिंग व संदिग्धों की चैकिंग के लिये एक टीम गठित की व थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। दिनांक 10.04.2026 को हाट स्पाट गंगवाल वस स्टेण्ड चैकिंग दौरान उक्त टीम को एक संदिग्ध महिला दिखी जो पुलिस को देख कर भागने लगी। पुलिस बल द्वारा संदेही महिला को घेराबंदी कर पकडा। महिला प्रधान आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर संदेही महिला के हाथ मे लिये पोटली की तलाशी मे महिला के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे जांचने पर उसकी मात्रा 3 किलोग्राम किमती लगभग 1,50000/ हजार का होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अन्तगर्त अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपि :-

इंदौर रानी पिता स्व. किशन सौदे उम्र 28 साल निवासी मटन बाली गली लाबरिया भैरू

पुलिस टीमः-

- Advertisement -

उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, सउनि हितेश बाचकर, म. प्रआर. माया परमार, धर्मेन्द्र पाठक, आर अरुण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह, आर धर्मेन्द्र सोनगरा, राजेन्द्र खराडी की इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version