तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 71 में शनिवार शाम भारत सरकार लिखी एक कार (एमपी 13 जेडएस 9158) ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे वे बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत है कि किसी राहगीर को टक्कर नहीं लगी। पीड़ितों का आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार में कुछ युवक बैठे थे। कार चालक नाबालिग लग रहा था। पुलिस लोगों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version