इंदौर। इन दोनों जहां भागीरथपुरा में सैकड़ों लोग गंदा पानी पीने से बीमार है और करीब 14 लोगों की मौत भी हो गई है, वही शहर में आज सुबह पानी नहीं बांटने की शिकायत भी आ रहे हैं। संगम नगर जोन के तहत आने वाले वार्ड 17 कुशवाहा नगर की कई कॉलोनी में आज सुबह नर्मदा का पानी नहीं बंटा। इसी तरह वार्ड 12 यादव नंद नगर और 10 बाणगंगा की कॉलोनी में भी लोग पानी के लिए परेशान हुए। इंजीनियर मनोज चौहान ने बताया कि टंकी का वाल्व खराब हो गया है जिससे सप्लाई नहीं की जा सकी। 2 से 3 घंटे में पानी बांटने की बात कही गई है।
