भागीरथपुरा, इंदौर में 01 जनवरी 2026 को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान की गई। आज विभाग ने 21 टीमें बनाई, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल, ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता सम्मिलित हैं, आशाकार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र का व्यापक सर्वे किया जा रहा है, इस सर्वे में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। घर-घर जाकर उबला पानी पीने एवं बाहर का भोजन व बाहर के कटे फल न खाने की समझाईश भी दे रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में 07 एम्बुलेंस लगाई गई हैं, 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है, मरीजों को एम. व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है, जो मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जॉच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है। आज गुरूवार को 1714 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें लगभग 8571 लोगों की जांच की गई जिसमें से लगभग 338 मरीज मिले, मरीजों को वही पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
आज दिनांक तक कुल 272 मरीज अस्पतालों में भर्ती किये गए, जिसमें से 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 201 है और ICU में भर्ती मरीजों की संख्या 32 है।
