जहर नहीं, मारपीट से हुई थी युवती की मौत:प्रेम विवाह की बात से नाराज थे परिजन; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मां और भाई गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के हीरानगर में एक युवती की मौत के बाद पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामले सामना आया है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने युवती के भाई और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, हीरानगर इलाके में रहने वाली ज्योति नाम की युवती को उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल लेकर राजश्री अपोलो अस्पताल पहुंचे थे, यहां उन्होंने बेटी के जहर खाने की बात की थी। इस पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया।
पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ज्योति की मौत मारपीट के दौरान हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के लोगों से बातचीत की शंका के आधार पर पुलिस ने मां शीतल और भाई प्रकाश से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें जानकारी सामने आई। ज्योति किसी मयंक नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करने वाली थी और परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे।
2 जुलाई को ज्योति मयंक से मिलने जाने वाली थी। इस बात से नाराज होकर शीतल और भाई प्रकाश ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ज्योति बेसुध हो गयी। मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान भी लिए। इसके बाद शीतल और भाई प्रकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version