कारों के कांच फोड़ने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। सत्यदेव नगर में कारों के कांच तोड़ने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया। पुलिस कालोनी में ले गई और जुलूस निकाला। दोनों के पैरों में पट्टा बंधा हुआ था और एक दूसरे को सहारा देकर चल रहे थे। बदमाशों ने इस दौरान माफी भी मांगी।पुलिस के अनुसार सत्यदेव नगर में घरों के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित आदित्य उर्फ बाबूनाथ पुत्र राकेश परमार निवासी नाथ मोहल्ला सूर्यदेव नगर और हर्ष उर्फ बाबू पुत्र हेमंत चौहान निवासी नाथ मोहल्ला सूर्यदेव नगर को पकड़ा। गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की मगर गिर गए और पैरों में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस शुक्रवार को दोनों बदमाशों को सत्यदेव नगर लेकर गई। फ्रेक्चर होने के कारण पैर में पट्टा बंधा हुआ था। चल नहीं पा रहे थे। दोनों एक दूसरे को सहारा देते हुए चल रहे थे। पैर जमीन पर नहीं टिक रहा था।

Exit mobile version