सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे। एमआइजी थाना की खुफिया सेल की भूमिका संदिग्ध है।
अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है
सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे
चंदननगर के पैडलर अल्ताफ उर्फ अल्तमस को डिलीवरी देने जा रहा था
इंदौर। अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह के तार महिला तस्कर से जुड़े है। सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे। एमआइजी थाना की खुफिया सेल की भूमिका संदिग्ध है।
डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित तालिब उर्फ तान पुत्र अलाउद्दीन शेख निवासी उम्मेद हानी मस्जिद के समीप (श्रीनगर कांकड़) को पकड़ा था।12 ग्राम एमडी लेकर जा रहा था। पूछताछ में बताया ड्रग्स धारियाखेड़ी (मंदसौर) के जमील पुत्र जाकिर शाह से खरीदी थी। चंदननगर के पैडलर अल्ताफ उर्फ अल्तमस को डिलीवरी देने जा रहा था।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अल्तमस और जमील को भी पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक गैंग लेडी तस्कर मिष्ठी से जुड़ी है और श्रीनगर कांकड़ से लेकर खजराना तक ड्रग्स की सप्लाई करते है। श्रीनगर क्षेत्र में शाहबाज मूर्गा,मोइनू दाल,शाकीर पौदीना,आमीन सूका की गैंग भी ड्रग्स बेच रही है। छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है। सभ्रांत परिवार की युवतियां ड्रग्स खरीदने आती है। आरोपित गाड़ियां बदल बदल कर डिलीवरी देने जाते है। एमआइजी थाना की खुफिया सेल भी आरोपितों से मिली है। कांकड़ और राधिका कुंज में सक्रीय तस्करों की जानकारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं करते है।
