एक मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे, तैयारियां पूरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जनगणना के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ एक मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्यूमरेशन की अवधि आज समाप्त हो गई है। अब प्रगणक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज चार्ज ऑफिसर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत ब्रीफिंग की गई, साथ ही प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि यह सर्वे जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है और इसमें प्राप्त आंकड़े देश की नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि जब सर्वे टीम घर-घर पहुंचे तो उन्हें सही और पूर्ण जानकारी दें तथा सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाय।

- Advertisement -
Exit mobile version