इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल को बनाया कॉन्स्टेबल:अनुशासनहीनता पर पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई; कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार वापस ले लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता और लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इस अभियान में जहां बाहरी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं विभाग के भीतर भी सख्ती बरती जा रही है।
डीआरपी लाइन (तत्कालीन क्राइम ब्रांच) में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 2801 दीपक थापा पर विभागीय कार्रवाई की गई है। कदाचार के आरोपों की जांच के बाद डीसीपी (क्राइम) इंदौर ने उनका कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार वापस ले लिया। कार्रवाई के तहत दीपक थापा को पदावनत करते हुए उनके मूल पद आरक्षक पर वापस भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में जब एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से बात की तो उन्होंने मामले में पुष्टि की है।

Exit mobile version