इंदौर में राजस्व वसूली अभियान तेजबकायादारों पर सख्त कार्रवाई- पेट्रोल पंप किया गया सील

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में राजस्व बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कनाडिया के ग्राम छिटकाना में स्थित एक रिलायंस पेट्रोल पंप को सील किया गया। संबंधित पेट्रोल पंप पर डायवर्शन टैक्स के रूप में 2 लाख 35 हजार रुपए की बकाया राशि लंबित थी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई।
राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बकायादारों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

Exit mobile version