इंदौर में मैराथन फिनिश लाइन के 50 मीटर पहले लड़खड़ाकर गिरा धावक, फिर नहीं उठा; रुक गई धड़कन

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आर्यन 21 किमी की दौड़ में शामिल थे। लौटने के दौरान समापन रेखा से कुछ पहले वह अचानक गिरे। दूसरे धावक उन्हें उठाने लगे। तब तक उनकी धड़कन बंद हो चुकी थी। उन्हें तत्काल सीपीआर दिया और एमवायएच अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नेहरू स्टेडियम के पास की घटना
दिया सीपीआर, नहीं बच पाइ जान
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इंदौर: मैराथन के दौरान रविवार सुबह एक धावक युवक की मौत हो गई। मैराथन में धावक नेहरू स्टेडियम के पास समापन रेखा से महज 50 मीटर दूरी पर अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े। उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए और मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक का नाम आर्यन तोड़ी (26) निवासी कोलकाता बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब थे। समापन रेखा से महज 50 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह नेहरू स्टेडियम के बाहर ही गिर पड़े।
उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी। यह सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना है। उनको लोगों ने तुरंत संभाला, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से एमवायएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सुबह आठ बजकर 40 मिनिट पर मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद आर्यन को बाम्बे हास्पिटल लेकर गए, लेकिन वहां भी उन्हें मृत होने की पुष्टि की। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में संयोगितागंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कार्डियोलाजिस्ट डॉ. भरत रावत के अनुसार आर्यन 21 किमी की दौड़ में शामिल थे। लौटने के दौरान समापन रेखा से कुछ पहले वह अचानक गिरे। दूसरे धावक उन्हें उठाने लगे। तब तक मैं पहुंचा तो उसकी धड़कन बंद हो चुकी थी। उन्हें तत्काल सीपीआर दिया और एमवायएच अस्पताल के आइसीयू में ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मूल रूप से नेपाल का है मृतक का परिवार
डॉ. रावत ने बताया कि आर्यन का परिवार अभी कोलकाता में रहता है, लेकिन मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। वे 20 साल पहले नेपाल गए थे, तो उसके परिवार से तब बातचीत होती थी। आर्यन यहां अपने चचेरे भाई के साथ रहते थे। उनकी मौत की सूचना नेपाल में रह रहे उसके रिश्तेदारों तक भी पहुंच गई है। आर्यन का परिवार नेपाल का काफी प्रतिष्ठित परिवार है।
इंदौर में शुरू करने वाले थे फैक्ट्री
उनके पिता हरीश तोड़ी बिजनेसमैन हैं और इन दिनों दिल्ली में हैं। आर्यन इंदौर में जल्दी ही फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी में थे। डॉ. रावत ने बताया कि इंदौर में मैराथन में कार्डियक अरेस्ट से मौत पहला मामला नहीं है। अन्य शहरों में भी ऐसे मामले पहले सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version