इंदौर में छात्रा के साथ नेपाली युवक ने किया रेप:गांधी नगर पुलिस ने एफआईआर के बाद किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गांधी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद उसकी बेटी के साथ रेप करने के मामले मे आरोपी के खिलाफ एफआइआर की है। महिला और आरोपी युवक एक कंपनी में काम करते है। नाबालिग छात्रा वहीं अपनी मां से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी उसे अपने साथ लेकर चले गया।
गांधी नगर पुलिस ने पाइप फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर विजय पुत्र मालती ढारू निवासी कोलपुर काठमांडू नेपाल के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के मामले मे एफआईआर की है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की स्कूल की छुट्टी हुई तो वह फैक्ट्री आ गई।
दोपहर में दोनों ने साथ में खाना खाया। बेटी को पानी की टंकी पर पानी लेने भेजा। वह काफी देर तक नही पहुंची। बाद मे पति के साथ उसे ढूंढा तो वहां बने एक क्वार्टर मे बेटी की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। साथ में विजय गलत काम कर रहा था। बेटी को वहां से उठाया। बेटी ने पूछताछ में बताया कि वह पानी लेने आई थी। तब विजय ने उसे इशारे से बुलाया ओर अंदर एक काम होने की बात की। इसके बाद उसके साथ गलत काम करने लगा। यहां मौजूद लोगो ने आरोपी विजय की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version