इंदौर में ऑटो रिक्शा वाला दुकानदार से 1.70 लाख लूट कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है।
इंदौर। बड़नगर से खरीदारी करने आए दुकानदार से आटो रिक्शा चालक और उसके साथी ने 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है।
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार घटना बड़नगर निवासी गणेशसिंह सोलंकी के साथ है। गणेश ने प्लेट फार्म-5 से सियागंज के लिए ऑटो रिक्शा ले लिया था। उसमें एक युवक पहले ही बैठा हुआ था।
चालक ने उसको राजवाड़ा छोड़ने का बोला और राजकुमार ब्रिज की ओर चला गया। शक होने पर गणेश ने रिक्शा रुकवाया लेकिन दोनों विवाद करने लगे और उससे रुपयों से भरा बैग छीन कर ले गए।
लाखों रुपये के जेवर चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
शासकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित को सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार सूर्यदेव नगर निवासी अनिल जायसवाल द्वारा रिपोर्ट लिखवाई थी। अनिल अपनी रिश्तेदार लक्ष्मी जायसवाल को सुलतानपुर छोड़ने गया था।
प्लेटफार्म-3 से लिफ्ट के समीप से बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले में मदन पुत्र केशरसिंह बामनिया निवासी हातोद को गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह पुलिस ने राहुल पुत्र रंजीतसिंह निवासी रायसेन का मोबाइल चुराने के आरोप में दीपक अहिरवार को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version