आयुक्त ने झोन 16 व 20, बिजलपुर कंट्रोल रूम एवं स्काडा सिस्टम का किया निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने झोन क्रमांक 16 व 20, बिजलपुर स्थित नर्मदा जलप्रदाय कंट्रोल रूम तथा मुसाखेड़ी स्थित स्काडा सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान जलप्रदाय एवं वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग, पंपिंग प्रक्रिया तथा तकनीकी संचालन की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने जोनल कार्यालयों में सीएम हेल्पलाइन एवं इंदौर 311 ऐप की शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

Exit mobile version