आबकारी विभाग की कार्रवाई में लगभग 83 हजार 800 रुपये मूल्य की अवैध मदिरा एवं वाहन जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे विभिन टीमों द्वारा इन्दौर जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक पॉइन्ट बनाये गए है, जिसके चलते 03 जुलाई को सुबह गश्त के दौरान आशंका के आधार पर निवासी 25/1 विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली सुनीता पति रोहित बौरासी की एक दोपहिया होंडा एक्टिवा स्कूटर क्रमांक MP09-UF-2975 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। उक्त मदिरा एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन को आबकारी विभाग द्वारा जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य कुल रुपये 83 हजार 800 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया । जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version