सोशल मीडिया की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा के जीवन में ऐसा भूचाल आया है कि उनका पूरा करियर ही दांव पर लग गया है! नाबालिग मोनालिसा से शादी रचाकर खुद को ‘किंग’ समझने वाले फरमान खान अब कानून के शिकंजे में ऐसे फंसे हैं कि उनका बचना नामुमकिन लग रहा है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की मंडलेश्वर विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने फरमान की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि आरोपी फरार है और वह गवाहों तथा सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। अब फरमान के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उनका अगला ठिकाना सीधे जेल की सलाखें होने वाला है!
केरल ले जाकर रचाई शादी, एक्ट्रेस के मां-बाप ने खोली पोल:-
यह पूरा मामला तब गरमाया जब एक्ट्रेस मोनालिसा के माता-पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि फरमान, नाबालिग मोनालिसा को बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश से दूर केरल ले गया और वहां जबरन शादी रचा ली। महेश्वर पुलिस की श्वेता शुक्ला ने कोर्ट में जो केस डायरी पेश की है, उसने फरमान के होश उड़ा दिए हैं।
फरमान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 81, 83, 87 के साथ-साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और Sc/ST एक्ट (अत्याचार निवारण अधिनियम) की संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का ‘महाघोटाला’ बेनकाब: –
जांच टीम जब केरल के नयनार देवा मंदिर पहुंची, तो वहां पता चला कि शादी पहचान पत्र में दर्ज उम्र के आधार पर हुई थी और इसका रजिस्ट्रेशन केरल की एक ग्राम पंचायत में कराया गया था। लेकिन जब परतें खुलीं, तो होश उड़ाने वाला सच सामने आया!
कागजों में हेराफेरी: –
महेश्वर नगरपालिका से मोनालिसा का एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया था, जिसमें उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 दिखाई गई थी।
अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल: –
जब जांच टीम ने महेश्वर के सरकारी मेडिकल अस्पताल का असली रिकॉर्ड खंगाला, तो सच सामने आ गया। असली रिकॉर्ड के मुताबिक मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था।
उम्र का गणित: –
इस हिसाब से 11 मार्च 2026 को जब केरल में यह शादी हुई, तब मोनालिसा की उम्र मात्र 16 साल 2 महीने और 12 दिन थी! यानी वह पूरी तरह से नाबालिग थीं।
साजिश बेनकाब: फर्जी सर्टिफिकेट होगा निरस्त, SC/ST एक्ट में फंसे:-
प्रशासन ने इस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को तुरंत निरस्त करने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस एक झूठे दस्तावेज ने फरमान और उसके मददगारों की पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।
इतना ही नहीं, मोनालिसा के माता-पिता ने अपने जाति प्रमाण पत्र भी पेश कर दिए हैं, जिससे साबित हो गया है कि वे अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय से आते हैं। इसके बाद फरमान पर लगा ST अत्याचार निवारण कानून का फंदा और ज्यादा कस गया है।वायरल गर्ल बनने की चाहत में मोनालिसा का करियर तो अब पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है ही, वहीं उनका ‘पिया’ फरमान अब पुलिस से मुंह छुपाकर भागता फिर रहा है। कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब फरमान का जेल जाना तय माना जा रहा है!
