आपराधिक गतिविधियों व प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के क्रय/विक्रय /भंडारण में लिप्त शातिर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आपराधिक गतिविधियों व प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के क्रय/विक्रय /भंडारण में लिप्त शातिर बदमाश समीर पिता शफीक मेव उम्र 25 वर्ष निवासी 63 मेवाती मोहल्ला थाना एमजी रोड़ इंदौर के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत 03 माह की अवधि के लिए जिला इंदौर (नगरीय एवं देहात) एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलो की सीमाओं के लिये प्रतिबंधित करने हेतु जिलाबदर आदेश जारी किया गया है।

उक्त आदेश को पुलिस थाना एमजी रोड की टीम द्वारा क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से सुनाकर, आरोपी समीर मेव व उसके परिजनों को आदेश के पालन के लिए पाबंद किया गया तथा आसपास रहने वाले रहवासियों को भी अवगत कराया।
Exit mobile version