सतपुड़ा की यूनिट-11 ने लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बनाया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
100.01 प्रतिशत प्लांट उपलब्धता और 89.58 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर हासिल पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 138 से 235 दिन तक लगातार संचालन का रिकॉर्ड ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की…

100.01 प्रतिशत प्लांट उपलब्धता और 89.58 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर हासिल पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 138 से 235 दिन तक लगातार संचालन का रिकॉर्ड
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट क्रमांक-11 ने लगातार 150 दिनों तक निर्बाध विद्युत उत्पादन कर
उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के पूरे स्टाफ को बधाई दी है।
यूनिट-11 ने 2 मई 2026 से लगातार संचालन के दौरान 100.01 प्रतिशत प्लांट उपलब्धता कारक (Plant Availability Factor), 89.58 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (Plant Load Factor) और 8.29 प्रतिशत सहायक विद्युत खपत (APC) दर्ज किए। यह प्रदर्शन यूनिट की ऑपरेशन दक्षता और मेंटेनेंस व्यवस्था की निरंतरता को दर्शाता है।
100 दिन के बाद अब 150 दिन लगातार संचालन
यूनिट-11 ने इसी वित्तीय वर्ष में 12 अगस्त को लगातार 100 दिनों तक निर्बाध संचालन का कीर्तिमान बनाया था। इसके बाद भी यूनिट का संचालन लगातार जारी रहा और अब उसने 150 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान यूनिट ने लगातार विद्युत उत्पादन करते हुए अपनी विश्वसनीयता और संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया।
पांच वर्षों से लगातार बेहतर प्रदर्शन
सतपुड़ा की यूनिट-11 पिछले पांच वर्षों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यूनिट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 235 दिन, 2024-25 में 138 दिन और 2025-26 में 201 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन किया। लगातार तीन वित्तीय वर्षों में लंबे समय तक निर्बाध संचालन के बाद वर्तमान वित्तीय वर्ष में 150 दिन का आंकड़ा पार करना यूनिट के निरंतर प्रदर्शन की श्रृंखला को आगे बढ़ाता है।
यूनिट-11 के इस प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एस.के. लिल्होरे सहित पूरी टीम को प्रशंसा पत्र दिया है। उन्होंने टीम के समर्पण, कठिन परिश्रम और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshउत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 1 दिन पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 2 दिन पहले
Videoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 2 दिन पहले
India Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम 22 दिन पहले
India Newsप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति 33 मिनट पहले
MadhyaPradeshप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरू 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ 1 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 3 दिन पहले
MadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 3 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 6 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 6 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 6 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 7 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 7 दिन पहले