रावजी बाजार इलाके में नगर निगम की कार्रवाई: नाले पर बने 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा, एक महीने में अतिक्रमण नहीं हटाया अब मांग रहे थे समय
इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है।
इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है। लोग अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांग रहे थे पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए एक महीने का समय दिया गया था और यह अवधि पूरी होने पर भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। आज निगम की रिमूवल टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान नगर निगम की 4 टीमों के साथ ही रावजी बाजार थाने का पुलिस बल और 3 जेसीबी मशीनें लगी थीं। यह क्षेत्र जोन-12 में आता है। पिछले दिनों निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था और नाले पर हुआ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इलाके का सर्वे कराया गया था। जिसमें 21 मकान नाले पर बने पाए गए थे।
एक महीने पहले दिए थे नोटिस, अनाउंसमेंट भी किया
जोन 12 के बिल्डिंग ऑफिसर वैभव देवलासे ने बताया कि रावजी बाजार थाने के सामने की तरफ कमला रोड वाले इलाके में ये कार्रवाई की गई है। 1 महीने पहले ही इन लोगों को बताया जा चुका था। उन्हें नोटिस भी दिए जा चुके थे, इसके साथ ही यहां पर लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था, लेकिन यहां पर लोगों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके चलते आज नगर निगम की टीम ने 21 मकानों के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, तो लोगों को लगा कि इस बार नगर निगम अतिक्रमण को लेकर गंभीर है और फिर कुछ लोग आए। उन्होंने खुद अतिक्रमण हटाने की पेशकश करते हुए कुछ समय मांगा, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि आपको पर्याप्त समय दिया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsकेइफ़र मॉर के प्रदर्शन पर ब्लेड्स और व्रेक्सहैम का बढ़ता संघर्ष 15 मिनट पहले
Health & Fitnessकैंपस में ‘root-to-tip’ भोजन से फाइबर बढ़ाने का प्रयोग 41 मिनट पहले
Technologyइंटेल के शेयर 21% गिरें PC स्लोडाउन के कारण 2 घंटे पहले
TechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 2 घंटे पहले
LifestyleSony WH-CH730N हेडफ़ोन सभी रंगों में अब $128 में उपलब्ध 4 घंटे पहले
Lifestyleगार्डियन का गाइड: छोटे बच्चों के साथ बरसात के दिन कैसे बिताएँ 4 घंटे पहले
BusinessPolymarket पर हैक: यूजर्स के फंड चोरी, यूके प्राधिकरणों को मामला सौंपा 6 घंटे पहले
BusinessAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिरा 6 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 21 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 21 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 21 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 1 दिन पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 1 दिन पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 1 दिन पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 दिन पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 दिन पहले